Back to photostream

Shri Radhe Guru Maa Ashtami

माता महागौरी

नवरात्रि के आठवें दिन माँ दुर्गाजी के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा एवं अर्चना की जाती है। माता महागौरी का गौर वर्ण है। इनके वस्त्र एवं आभूषण श्वेत है। इनकी चार भुजाएँ हैं, इनके ऊपर का दाहिना हाथ अभय मुद्रा में है और नीचे वाले दाहिने हाथ में त्रिशूल है। ऊपर वाले बायें हाथ में डमरू है तथा नीचे का बाया हाथ वर मुद्रा में है। इनकी आयु आठ वर्ष मानी गई है। इनका वाहन वृषभ (बैल) है। अत्यंत शांत रहने वाली माता महागौरी की उपासना से अलौकिक सिद्धियाँ प्राप्त होती हैं। माता महागौरी को नारियल का भोग लगाया जाता है। माता महागौरी भक्तों के सभी पाप संताप और दुःखों का नाश कर उनका कल्याण करती हैं।

 

नवरात्रि की शुभकामनाएं

 

#नवरात्री #जयमातादी #MaaKalaratri #Navratri #HappyNavratri #ShriRadheMaa

58 views
0 faves
0 comments
Uploaded on October 25, 2020