Back to photostream

mesh rashi

मेष राशि-वार्षिक राशिफल 2014

 

 

मेष राशि का स्वामी मंगल है। जो अग्नि तत्व का ग्रह है। इस राशि के जातक धन और कर्म की चिंता करने वाले एवं सदैव पाप कर्म करने से भय खाने वाले होते है। इस राशि के जातको में प्रशासनिक एवं नेतृत्व की क्षमता होती है। इनमे साहस, हिम्मत, संघर्ष, धैर्य, सहिष्णुता, आत्मविश्वास जैसे गुणो की भरमार होती है। यह अपनी हिम्मत के बल पर कठिन से कठिन कार्य को करने का हौसला रखते है। क्रोध के कारण ये कभी-कभी पारिवारिक कलह का वातावरण भी उत्पन्न कर देते है। आपके स्वभाव में संयमित एवं अनुशासित रहने का गुण जन्मजात से ही होता है। स्वभाव से हठी होने के कारण आप जो कार्य करने की ठानते है, उसे पूरा करके ही रहते है। कभी-कभी यह हठी स्वभाव नुकसानदायक भी हो जाता है। आप अपने जीवनसाथी के प्रति हमेशा वफादार रहते है।

 

 

2014 के अनुसार

 

 

वर्ष 2014 आपके लिए मध्यम फल देने वाला रहेगा। यदि आप समय का सदुपयोग कर मेहनत करेंगे तो आपको निश्चित तौर पर सफलता प्राप्त होगी। इस वर्ष कारोबार में आप नयी-नयी योजनाओ का क्रियान्वन करेंगे, एवं ये सभी योजनाएँ आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। इस वर्ष बेरोजगारो को रोजगार के कई अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा फलदायक नहीं है।

 

 

आर्थिक स्थिति

 

 

आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष विशेष फलदायक होगा। व्यापार का विस्तार होगा, एवं आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त होगा। व्यवसायिक यात्रा का भी योग बना हुआ है। आपकी स्थायी सम्पति में इस वर्ष वृद्धि होगी। पैतृक सम्पति से संबंधित विवाद का निपटारा होगा, परन्तु इस वर्ष आपको अपनी योजनाओ का गुप्त रूप से ही क्रियान्वन करना पड़ेगा, ताकि आपको विशेष लाभ प्राप्त हो सके। कुल-मिलाकर यह वर्ष आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा।

 

 

पारिवारिक स्थिति

 

 

इस वर्ष पारिवारिक स्थिति मिली-जुली रहेगी। आपके कठोर स्वभाव के कारण घर में अक्सर तनाव का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस वर्ष संतान के नाम से सम्पति का क्रय-विक्रय आपको लाभ प्रदान करेगा। परन्तु संतान के विवाह की चिता आपको बनी रहेगी। जो वर्ष के अंत तक सुलझ जायेगी।

 

 

स्वास्थ्य

 

 

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए मिश्रित फलदायक है। छोटी-छोटी मौसमी बीमारियो का सामना आपको समय-समय पर करना पड़ सकता है। रक्तकणो की कमी से शरीर की शक्ति क्षीण होगी, परन्तु शीघ्र ही आप इन बीमारियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। पंडित एन. एम्. श्रीमाली जी के अनुसार वर्ष का अंतिम भाग स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभदायक बना हुआ है। आप दुगुनी स्फुर्ति से सभी कार्य सम्पन्न करेंगे। एवं आपका स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा।

 

 

शिक्षा

 

 

शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष विध्यार्थियो के लिए विशेष फलदायक रहेगा। मेष राशि के जातक जिस परीक्षा में भाग लेंगे, उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी । उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा का भी योग बना हुआ है। बेरोजगारो को रोजगार के कई अवसर प्राप्त होंगे।

 

 

जीवनसाथी एवं प्रेम सम्बन्ध

 

 

इस वर्ष आपके अपने जीवनसाथी के साथ में सम्बन्ध अधिक मधुर नहीं रहेंगे, बात-बात पर टकराव की स्थिति उत्पन्न होगी, अतः आप अपना धैर्य बनाये रखे, अन्यथा अपने जीवनसाथी का साथ खो देंगे। परन्तु कठिन परिस्थिति में आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जो जातक अविवाहित एवं जिनके प्रेम-प्रसंग चल रहे है, उन्हें प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। एवं विवाह का पूर्ण योग बना हुआ है।

 

 

सारांश

 

 

पंडित एन. एम. श्रीमाली जी के अनुसार कुल-मिलाकर यह वर्ष आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। पंडित एन. एम. श्रीमाली जी के अनुसार स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको इस वर्ष श्वेतार्क गणपति की पूजा-आराधना करनी चाहिए। एवं उन पर दूर्वा (घास) चढ़ानी चाहिए। आपको मंगलवार का व्रत करना चाहिए। एवं मंगलवार के दिन हनुमानजी के दर्शन करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। इस वर्ष शनि की ढैय्या लगने के कारण आपको शनि यंत्र की पूजा-आराधना करनी चाहिए।

पंडित एन. एम. श्रीमाली जी के अनुसार यह वर्ष आपके लिए शुभ एवं मंगलदायक रहे, यही उनकी भगवान से प्रार्थना है। इसी मंगल-कामना के साथ पंडित एन. एम. श्रीमाली जी की तरफ से आप सभी को शुभ आशीर्वाद।

 

 

www.panditnmshrimali.com

mail - contant@panditnmshrimali.com, info@panditnmshrimali.com

contact no. - 09571122777 , 09929391753

2,264 views
0 faves
0 comments
Uploaded on December 31, 2013
Taken on December 31, 2013