rahuleshwar3
Baisakhi 2020, Jan Sangh Party, Jana Sangh, बैसाखी 2020, जन संघ पार्टी
बैसाखी नाम वैशाख से बना है। पंजाब और हरियाणा के किसान सर्दियों की फसल काट लेने के बाद नए साल की खुशियाँ मनाते हैं। इसीलिए बैसाखी पंजाब और आसपास के प्रदेशों का सबसे बड़ा त्योहार है। यह रबी की फसल के पकने की खुशी का प्रतीक है। इसी दिन, 13 अप्रैल 1699 को दसवें गुरु गोविंद सिंहजी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिख इस त्योहार को सामूहिक जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं।
बैसाखी पारम्परिक रूप से हर साल 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है। यह त्योहार सिख और हिन्दुओं दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। यह अन्य नव वर्ष के त्यौहारों के साथ मेल खाता है, जो भारतीय उपमहाद्वीप के अन्य क्षेत्रों में, जैसे पोहेला बोशाख, बोहाग बिहू, विशु, पुथंडु और अन्य क्षेत्रों में वैशाख के पहले दिन मनाए जाते हैं।
नवग्रहों के राजा सूर्य भी इसी समय पर द्वादश राशियों से गोचर करते हुए मीन से पुनः मेष राशि में इसी समय पर आते है इसलिए इस दिन का अपने आप में बहुत महत्व है। साधारण शब्दों में समझे तो सूर्य के लिए आज नववर्ष है और यहि से द्वादश राशियों की यात्रा की पुनः गणना प्रारम्भ होगी।
सनातन धर्म से निकले सभी अन्य धर्म में ज्यादातर जितने भी व्रत व त्योहार मनाये जाते है सबके पीछे कोई बड़ा आध्यात्मिक, प्रकृतिक व पूर्ण वैज्ञानिक कारण होता है जिसे आजकल के वैज्ञानिक अपनी मान्यता भी देने लगे है।
भारत भूमि पर सनातन धर्म को बाहरी रुप से बदलने के लिए कई बार कई प्रकार की साजिशे हुई जिसके के कारण आज सनातन हिन्दू बंटा हुआ सा लगता है और ज्यादातर सबके अन्दर अपने धर्म को लेकर अहंकार व स्वयं को आगे दिखाने की होड़ दिखती है हालांकि दिशा लगभग एक ही है लेकिन फिर सब बंटे हुए है जिस कारण से विदेशियों ने पहले भी भारत भूमि पर आकर जात पात का भेद भाव डालकर फूट डाली और राज किया और आज भी लगभग वही किया जा रहा है। अपने धर्म को आधार बनाकर लोग संगठन खड़े कर रहे है और उन्हीं संगठनों में द्वेश भावना का प्रचार-प्रसार बड़े पैमाने पर करके राष्ट्रविरोध कर रहे है जोकि बिल्कुल गलत है।
सूर्य का प्रचंड शुभ तेज सभी प्रकार की प्राकृतिक विपत्तियों और वर्तमान में चल रही वैश्विक महामारी को शान्त करें। सूर्य की नव ऊर्जा सारे विश्व के लिए शुभ व मंगलमय हो और पूरी सृष्टि में नव चेतना व ऊर्जा का संचार करें।
गुरु राहुलेश्वर, राष्ट्रीय सचिव
जन संघ पार्टी
#jansanghparty #janasangh #baisakhi #rahuleshwar #gururahuleshwar #जनसंघपार्टी #बैसाखी #राहुलेश्वर