Back to photostream

maxresdefault (12)

Foresightindia से जाने आपके जीवन में रत्नो का क्या महत्वपूर्ण है और जाने आने वाला साल 2019 कैसा रहेगा और अभी वर्षफल ऑडर करने पर 50% का discount पाए अधिक जानकारी के लिए www.foresightindia.com/basichoro/STONE डाउनलोड करे या हमे call - +91-11-26018854-55 या whatsapp - 917983037674 करे.

 

जयोतिष के अनुसार रत्नों का एक विशेष महत्व है, युगों युगों से रत्न वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की पीड़ा से मुक्ति प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किये जा रहे है, पहले जमाने में केवल राजा महाराजा और उच्च स्तर के लोग ज्योतिषियों द्वारा बताये गए राशी के रत्नों को धारण कर लाभ उठाते थे लेकिन आज के जमाने में हर वर्ग के लोग इनको धारण कर इनसे लाभ उठा रहे है! आज कल ग्रहों की पीड़ा से मुक्ति के लिए रत्न पहनने का प्रचलन बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है! क्योकि जो लोग इन रत्नों को धारण कर रहे है उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में लाभ मिल रहा है चाहे व्यवसाय, पढाई, बीमारी या तरक्की क्यों न हो सभी क्षेत्रो में रत्न का विशेष महत्व है।

पुखराज पीले रंग का एक बेहद खूबसूरत रत्न है। इसे बृहस्पति ग्रह का रत्न माना जाता है। पुखराज की गुणवत्ता आकार, रंग तथा शुद्धता के आधार पर तय की जाती है। पुखराज (Pukhraj or Yellow Sapphire) तकरीबन हर रंग में मौजूद होते हैं, लेकिन जातकों को अपनी राशि के अनुसार इन पुखराज को धारण करना चाहिए।

 

शनि ग्रह के बुरे प्रभाव और पीड़ा शांत करने के लिए नीलम (Neelam) या नीला पुखराज धारण करने की सलाह दी जाती है। नीलम को हीरे के बाद दूसरा सबसे सुंदर रत्न माना जाता है। इसे नीलमणि, सेफायर, इंद्र नीलमणि, याकूत, नीलम, कबूद भी कहा जाता है। कहा जाता है कि यह रत्न रंक को राजा और राजा को रंक बना सकता है।

 

रत्न ज्योतिष अनुसार बेदाग स्वच्छ हीरा शुक्र की पीड़ा शांत करता है। मान्यता है कि जो हीरा सभी गुणों से संपन्न हो और जल में डालने पर तैरता है वह सभी रत्नों में सर्वश्रेष्ठ होता है।

हीरे के बारे में कहा जाता है कि हीरा जितना अधिक भारी होगा उतना ही वो लाभकारी भी होगा।

 

लाल रंग के मूंगा रत्न (Red Coral Stone) को मंगल ग्रह का रत्न माना जाता है। ज्योतिषी मानते हैं कि इसे धारण करने से मंगल ग्रह की पीड़ा शांत होती है। इस रत्न को भौम रत्न, पोला, मिरजान, लता मणि, कोरल, प्रवाल के नाम से भी जाना जाता है। मूंगा रत्न ज्यादातर लाल रंग का होता है परंतु यह गहरे लाल, सिंदूरी लाल, नारंगी आदि रंग के भी पाए जाते हैं।

 

लहसुनिया को केतु ग्रह का रत्न माना जाता है। इसे वैदूर्य मणि, सूत्र मणि, केतु रत्न, कैट्स आई, विडालाक्ष के नाम से भी जाना जाता है। इस रत्न का रंग हल्का पीला होता है। यह रत्न दिखने में थोड़ा-सा बिल्ली की आंख जैसा भी प्रतीत होता है।

मान्यता है कि लहसुनिया धारण करने से केतु ग्रह के बुरे प्रभाव खत्म हो जाते हैं। ज्योतिषी इस रत्न को बेहद अहम मानते हैं।

 

सादगी, पवित्रता और कोमलता की निशानी माने जाने वाला मोती एक चमत्कारी ज्योतिषीय रत्न माना जाता है। इसे मुक्ता, शीशा रत्न और पर्ल (Pearl) के नाम से भी जाना जाता है। मोती सिर्फ एक रंग का ही नहीं होता बल्कि यह कई अन्य रंगों जैसे गुलाबी, लाल, हल्के पीले रंग का भी पाया जाता है। मोती, समुद्र के भीतर स्थित घोंघे नामक कीट में पाए जाते हैं।

 

पन्ना रत्न गहरे हरे रंग का होता है। बुध ग्रह की पीड़ा शांत करने के लिए पन्ना धारण करने की सलाह दी जाती है। इसे मरकत मणि, हरितमणि, एमराल्ड (Emerald ), पांचू आदि नामों से जाना जाता है। हीरा और नीलम के बाद इसे तीसरा सबसे खूबसूरत रत्न कहा जाता है। पन्ना (Emerald or Panna) बेहद कीमती होता है।

 

माणिक्य (रूबी) को बेहद मूल्यवान रत्न माना जाता है। इसे चुन्नी और लाल भी कहा जाता है। माणिक्य का रंग लाल होता है। इसे धारण करने से सूर्य की पीड़ा शांत होती है। माणिक्य (Manikya) को अंग्रेज़ी में 'रूबी' (Ruby Gemstone) कहते हैं।

माणिक्य रत्न के बारे में कहा जाता है कि जब किसी व्यक्ति के साथ कुछ अनहोनी घटित होने वाली हो तो यह रत्न स्वयं अपना रंग परिवर्तित कर लेता है।

गहराई में अपनी कुंडली की जांच करें या हमसे कुंडली विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त करें।आप अपने P3V1(bit.ly/2VteeLS)मॉडल को ऑर्डर कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं (इस मॉडल में हम आपको प्रत्येक घर में अपनी कुंडली का गहरा विश्लेषण देते हैं.

2,561 views
0 faves
0 comments
Uploaded on January 16, 2019