Back to photostream

Miss Neha Choudhary Won the Title Miss Glory of India-2017

हिमाचल प्रदेश की नेहा चौधरी ने जीता मिस ग्लोरी ऑफ़ इंडिया का ताज।

बिना छोटे कपडे पहने भी जीत सकते है ब्यूटी शो का खिताब - नेहा चौधरी

 

 

नई दिल्लीः मैं अमन गाँधी फिल्म प्रोडक्शन्स द्वारा आयोजित मिस ग्लोरी ऑफ़

इंडिया 2017 की विजेयता मिस नेहा चौधरी ने कहा है कि ये जरुरी नहीं है की अब

आपको भारत मैं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय के Title जीतने के लिए अपने शरीर को

छोटे कपडे या स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनकर दिखाना पड़े तब ही आप ब्यूटी शो का

ख़िताब जीतकर ब्यूटी क्वीन बनने का सपना साकार कर सके। अमन गाँधी फिल्म

प्रोडक्शन्स के द्वारा आयोजित प्रत्येक शो ने मुझे प्रभावित किया और मेरा

हौसला बढ़ाया की मेरे जैसे देवभूमि हिमाचल मैं रहने वाली शर्मीली लड़की भी देश

की राजधानी दिल्ली मै आकर मिस ग्लोरी ऑफ़ इंडिया बन सकती है। हिमाचल प्रदेश के

बिलासपुर जिले मैं छोटे से गांव ऋषिकेश की मिस नेहा चौधरी INIFD हमीरपुर से

फैशन डिज़ाइनर का कोर्स कर रही है तथा हिमाचल और चंडीगढ़ मैं कई प्रतियोगिता मैं

भाग लिया और कुछ टाइटल अपने नाम किये। अपनी सफलता का श्रेय नेहा अपने माता -

पिता को देती है और उनका अब सपना अंतर्राष्र्टीय मॉडल और एक्ट्रेस दीपिका

पादुकोण की तरह बनने का है।

 

मिस ग्लोरी ऑफ़ इंडिया -2017 मिस नेहा चौधरी को अपन गाँधी फिल्म प्रोदक्टिन्स

द्वारा अक्टूबर मे अंतराष्ट्रीय मॉडल्स के साथ मिस ग्लोरी ऑफ़ यूनिवर्स-2017 की

प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है

दिल्ली, अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर पर आयोजित मिस ग्लोरी ऑफ़ इंडिया

प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम

बंगाल, सिक्किम, और हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण "सेव

गर्ल" के लिए रैंप पर वाक की और देश की प्रख्यात पावरफुल महिला पूर्व

राष्ट्रपति महाहिम श्रीमती प्रतिभा पाटिल, श्रीमती सोनिया गाँधी ,विदेश मंत्री

सुषमा स्वराज, उमा भारती, सुष्मिता सेन, प्रियंका चोपड़ा, पी.वी.सिंधु, गीता

फोगाट, बबिता फोगट, साक्षी मल्लिक, इत्यादि को ग्रैंड सेल्यूट देते हुए रैंप

पर वाक की।

 

इसी क्रम में सेव गर्ल चाइल्ड और वुमन अगेंस्ट रैप क्राइम के विरुद्ध जन

जागरण किया, नई दिल्ली, अशोक रोड, वॉय.डब्लू.सी.ऐ आफ दिल्ली में आयोजित

प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की मिस नेहा चौधरी ने मिस ग्लोरी

ऑफ़ इंडिया का ख़िताब अपने नाम किया, फर्स्ट रनर अप दिल्ली की पारुल बिस्त ने और

कानपूर, उत्तर प्रदेश की यासी श्रीवास्तव ने सेकंड रनर अप और सुजानपुर की

हिमाचल प्रदेश की मिस शैलजा ठाकुर ने थर्ड रनर अप तथा उत्तराखंड की पूनम चौधरी

ने टॉप 5 में अपनी जगह बना कर राष्ट्रीय स्तर पर ख़िताब अपने नाम किया इसी तरह

मध्य प्रदेश शैडोल की जया चतुर्वेदी ने मिस ग्लोरी ऑफ़ सेंट्रल इंडिया और मिस

ग्लोरी ऑफ़ मध्य प्रदेश, कोलकाता पश्चिम बंगाल से मिस हेमाश्री अधिकारी ने मिस

ग्लोरी ऑफ़ नार्थ ईस्ट तथा सिक्किम की शिवानी गिरी ने मिस ग्लोरी ऑफ़ सिक्किम और

सोलन हिमाचल प्रदेश की शिवानी तोमर ने मिस ग्लोरी ऑफ़ नार्थ इंडिया तथा शिमला

की ओमी राजता ने मिस ग्लोरी ऑफ़ हिमालय का ख़िताब अपने नाम किया।

 

प्रतियोगिता में सेव गर्ल और वुमन एम्पावरमेंट से सम्बंधित मौखिक एवं लिखित

एग्जाम भी लिया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सेलिब्रिटी गेस्ट और जज

तिब्बती मूल की अंतराष्ट्रीय मॉडल एवं मिस ग्लोरी ऑफ़ यूनिवर्स 2014 की विजेता

Miss Metok Lhazey उपस्थित थीं। अमन गाँधी फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता

निर्देशक एवं समाजिक कार्यकर्ता डॉ.महेश यादव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना

दी और समाजिक मुद्दों पर कार्य करने को प्रेरित किया।

642 views
0 faves
0 comments
Uploaded on March 11, 2017