Back to photostream

सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल ने भाजपा नेता महावीर अग्रवाल का पूछा कुशल क्षेम.

लुधियाना - 7 July 2016 :

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल ने वीरवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर कार्य कर चुके वरिष्ठ नेता महावीर अग्रवाल के चंडीगढ़ रोड पर सैक्टर 32 स्थित उनके निवास अस्थान पर जाकर उनका कुशल क्षेम पूछ कर उनकी दीर्घायु की कामना की। वर्णनीय है कि कुछ दिन पूर्व फोर्टिस अस्पताल में महावीर अग्रवाल की बाईपास सर्जरी हुई थी। ग्रेवाल ने महावीर अग्रवाल की तरफ से पार्टी के प्रति दी गई सेवाओं का वर्णन करते हुए कहा कि महावीर ने बचपन से ही अपने माता-पिता से मिले देश भक्ति के संस्कारों के प्रहरी बनकर 1982 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व भाजपा की विचारधारा से जुड़ कर राष्ट्र निर्माण में विशेष योगदान देकर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां संभाली। ग्रेवाल ने पास ही खड़े अग्रवाल के बेटे ललित अग्रवाल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि ललित भी अब अपने पिता महावीर अग्रवाल की तरह पार्टी की युवा इकाई के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल कर राष्ट्र निर्माण के प्रति वचनबद्ध दिखाई दे रहा है।

749 views
1 fave
0 comments
Uploaded on July 8, 2016