Back to photostream

100 day note bandi, aap trade wing

नोटबंदी पर आप ट्रेड विंग व स्थानीय विधायक नितिन त्यागी का ट्रेडर्स से संवादष्

नोटबंदी से छाया कारोबार पर संकटः आप ट्रेड विंग

नई दिल्ली। नोटबंदी का विरोध कर रही आम आदमी पार्टी की ट्रेड विंग ने नोटबंदी के 100 दिन

पूरे होने पर आज दिल्ली के लक्ष्मी नगर विधान सभा के पांडव नगर स्कूल ब्लाक विकास

मार्ग लक्ष्मी नगर मार्केट व मंगल बाजार में पदयात्रा व कार रेली कर व्यापारियों से परिचर्चा की।

इस परिचर्चा के दौरान विधायक नितिन त्यागी व ट्रेड विंग के जिलाध्यक्ष मो वकार चौधरी ने व्यापारियों

से नोटबंदी के बारे में पूछा। उन्होंने नोटबंदी के बाद व्यापार पर होने वाले संकट को

लेकर नाराजगी जतायी तथा व्यापारियों सवाल पूछे।

आज लक्ष्मी नगर विधान सभा के में 400 से 500 व्यापारियों से उनकी दुकानों पर जाकर संवाद किया गया

और 90 प्रतिशत व्यापारियों का कहना था कि नोटबंदी से किसी भी तरह का कालाधन वापस नहीं आया है और

साथ ही उनका व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया हैए लक्ष्मी नगर में 60 से 70 प्रतिशत सेल डाउन है।

 

व्यापारियों ने ये भी कहा कि ज्यादातर एटीएम खाली पड़े हैं और बाजार में खरीददार गायब है।

 

आप ट्रेड विंग ने आज दिल्ली के 7 बाजारों में इस तरह का कार्यक्रम किया था।

कल आप ट्रेड विंग दिल्ली के

लगभग 20 बाजारों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करेगा। रैली के आयोजक

वकार चैधरी ने बताया इस रैली में सैंकड़ों व्यापारी व कार्यकर्ताओं ने भाग

लिया जिसमें 50 बाईकें, 200 कारों का काफिला था।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आप ट्रेड विंग के ज्वाइंट सेक्रेटरी धर्मराज भारती, तामीर अहमद,

युवा नेता अजहर अली, होल्कर विकास शर्मा, शुएब सैफी व साकिब आदि मौजूद थे।

59 views
0 faves
0 comments
Uploaded on February 19, 2017
Taken on February 19, 2017