Back to photostream

Memorable Guild Awards Show

लगता है कि अवार्डस का मौसम चल रहा है। पहले स्क्रीन अवार्ड, फिर फिल्मफेयर की नॉमिनेशन पार्टी और अब गिल्ड अवार्डस 2014। साल 2013 कुछ फिल्मों के लिए जबरदस्त रहा। कुछ फिल्मों ने हर अवार्डस फंक्शन की शाम को सजाया। सितारों ने रेड कारपेट पर अपने जलवे बिखेरे। सलमान, शाहरुख, दीपिका और कई बॉलीवुड हस्तियों ने अवार्ड में रंग भर दिया। ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म भाग मिल्खा भाग ने अपना जादू बिखेरा। फिल्म को 8 अवार्ड प्राप्त हुए। आईए तस्वीरों में इस खास शाम का लुत्फ उठाते हैं...इस शाम एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखने के लिए आंखें तरस गईं थी। शाहरुख और सलमान फिर से गले मिले। जी हां शाहरुख ने सलमान की जय हो की। इससे पहले दोनों इफ्तार पार्टी में मिले थे। शाहरुख को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक का पुरस्कार मिला www.jagran.com/photogallery-2883-1.html

241 views
0 faves
0 comments
Uploaded on January 18, 2014
Taken on January 18, 2014